भोपाल55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
| सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं |
|
10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले मालवा- सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएगी |
| आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा |
|
राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण –2026’ का आयोजन पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन (म.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण–2026’ का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को रजत जयंती ऑडिटोरियम में किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्देश्य नाड़ी परीक्षा के शास्त्रीय सिद्धांतों, चिकित्सकीय उपयोगिता एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता के साथ-साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में इसके वैज्ञानिक एवं अनुसंधानात्मक पक्ष पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की परफॉर्मेंस करियर और रोजगार से जुड़े सत्रों के साथ कॉन्क्लेव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई का कबीर कैफे प्रस्तुति देगा। इससे कार्यक्रम में युवाओं के लिए करियर और कौशल के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम रहेगा। यह ईवेंट शाम 6:30 बजे लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। स्टेट हैंडलूम एक्सपो 28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक गौहर महल में स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2026 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट हाथकरघा उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इसमें 50 से 65 बुनकर-शिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध बालूचरी साड़ियां, छत्तीसगढ़ की कोसा और टसर, गुजरात की पटोला और कर्नाटक की मैसूर सिल्क जैसे उत्पाद उपलब्ध हैं। एक्सपो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। |
| कैंपस/जॉब |
|
जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। आईईएचई शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी। |

काम की जरूरी लिंक्स…
आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।
हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल
ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

