Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन बारिश का अलर्ट:तापमान में गिरावट के आसार, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; बिजली की मांग घटी




पंजाब और चंडीगढ़ में आज (6 अक्टूबर) से मौसम बदलने वाला है। अगले 4 दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 और 10 अक्टूबर को तेज हवाओं और आंधी-बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक 37.1 डिग्री तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने का कारण नया पश्चिमी विक्षोभ है। यह ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है। इसके असर से 6 और 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश
8 और 9 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 और 11 अक्टूबर को भी पंजाब में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में बिजली की मांग हुई कम
पंजाब में बिजली की मांग 9,728 मेगावाट रही। राज्य ने 4,309 मेगावाट बिजली ली, जबकि 4,352 मेगावाट सप्लाई तय थी। यानी 43 मेगावाट कम बिजली ली गई। पंजाब में कुल बिजली उत्पादन 5,421 मेगावाट रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *