![]()
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है। धनतेरस के चलते अजमेर में दो चरणों में होने वाले चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव पहले चरण में 22 अक्टूबर और दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को होंगे। वहीं, पंच-सरपंच के चुनाव पहले चरण में 24 अक्टूबर और दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को होंगे। इससे पहले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव पहले चरण में 23 अक्टूबर और दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को होने थे। इसी तरह पंच-सरपंच के चुनाव पहले चरण में 25 अक्टूबर और दूसरे चरण में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित थे।
Source link
धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव कार्यक्रम बदला:अजमेर में अब अब 22 और 28 अक्टूबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य के होंगे चुनाव
