Headlines

शेयर ट्रेडिंग और तंत्र-मंत्र के नाम 4 करोड़ की ठगी:आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 4 और आरोपी गिरफ्तार, हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे




राजनांदगांव में शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर करीब 4 करोड़ रुपए की ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बलराम साहू, युवराज साहू, मिलाप राम साहू और शुभम साहू शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर चारों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। कोमल साहू ने 17 अक्टूबर 2025 को जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि कर्जदारों के दबाव और अपनी रकम वापस नहीं मिलने से वह तनाव में थे। पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 4 करोड़ ठगे पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहम्मद अजीज खान ने कोमल साहू को शेयर बाजार और ‘तंत्र-मंत्र’ (चटिया-मटिया) के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। इसके बाद कोमल से करीब 4 करोड़ रुपए लिए गए। रकम वापस नहीं मिलने पर वह आर्थिक और मानसिक तनाव में आ गए। मुख्य आरोपी समेत दो पहले गिरफ्तार इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मोहम्मद अजीज खान और योगेंद्र कुमार साहू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान चार अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई। 4 अक्टूबर को चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 को बलराम साहू (46), निवासी बालोद, युवराज साहू (38), निवासी धमतरी, मिलाप राम साहू (62) और शुभम साहू (26), दोनों निवासी दुर्ग, को गिरफ्तार किया। हाईकोर्ट के आदेश पर जमानत गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को हाईकोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *