![]()
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक महिला के साथ मारपीट और तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला ने जवाहर नगर थाने में शिकायत दी है। घोड़ा बस्ती निवासी ज्योति बाई (29) ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे कुछ लोग टेंपो में शराब की पेटियां लेकर मोहल्ले में आए थे। आरोपी उसके घर के सामने शराब की पेटियां उतार रहे थे। इसके लिए मना किया तो गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान करीब पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों में लच्छू, अर्जुन और भीमा सहित अन्य लोग शामिल थे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तलवार से उस पर हमला कर दिया। तलवार के वार से उसके सिर में चोट लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है।
Source link
महिला से मारपीट कर तलवार सिर में मारी:घर के सामने शराब की पेटियां उतार रहे थे हमलावर, मना करने पर झगड़ने लगे थे
