![]()
अररिया पुलिस ने 500 रुपए के 434 जाली नोट बरामद किए हैं। इन नोटों की कुल कीमत 2 लाख 17 हजार रुपए है। महलगांव थाना क्षेत्र से मोहम्मद पनाउल्लाह उर्फ मोहम्मद पनबुल को एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जाली नोट के कारोबार की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान पनाउल्लाह के पास से 500 रुपए के 434 जाली नोट मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन जाली नोटों को सिलीगुड़ी से लेकर अररिया पहुंचा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नोट सिलीगुड़ी में उसे किसने दिए और आगे इनकी सप्लाई कहां की जानी थी। मोबाइल से नेटवर्क की जानकारी मिलने की उम्मीद आरोपी के पास से मिले मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से जाली नोट के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस नोटों की सप्लाई में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2019 में चोरी के एक मामले में उससे बरामदगी की बात सामने आई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी जितेंद्र कुमार ने जाली भारतीय नोट के कारोबार को देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। फिलहाल पुलिस की जांच सिलीगुड़ी से अररिया तक जाली नोट पहुंचाने वाले नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों पर केंद्रित है।
Source link
अररिया में 2.17 लाख के जाली नोट मिले:एक गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से लेकर आया था 500 के 434 नोट, मोबाइल से नेटवर्क खंगालेगी पुलिस
