Headlines

जालंधर में 'श्री राम कथा अमृत' 22 अक्टूबर से:साध्वी श्रेया भारती करेंगे प्रवचनों की अमृतवर्षा; स्वामी सज्जनानन्द ने DC को दिया निमंत्रण




जालंधर शहर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और समूह जालंधर निवासियों के सहयोग से भव्य स्तर पर ‘श्री राम कथा अमृत’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन धार्मिक समागम के प्रचार-प्रसार और निमंत्रण के सिलसिले में संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानन्द जी ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया से विशेष मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। साईं दास स्कूल ग्राउंड में 22 से 28 नवंबर तक सजेगा दरबार यह धार्मिक आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विश्वविख्यात कथा वाचिका साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी विशेष रूप से पधारकर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, उच्च संस्कारों और जीवन मूल्यों पर विचार प्रकट कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगी। संस्कार, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का माध्यम: स्वामी सज्जनानन्द डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात के दौरान स्वामी सज्जनानन्द जी ने कहा कि श्री राम कथामृत केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने समस्त जालंधर निवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस पावन समागम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की कथा का आनंद लें। आयोजन और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा मुलाकात के दौरान स्वामी सज्जनानन्द जी ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया को कथा आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा से अवगत कराया। इस अवसर पर समागम को सुचारू और सफल बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा व नागरिक व्यवस्थाओं पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *