सुपगांव में स्कूल को 10 लाख रुपए का अतिरिक्त कक्ष, नवोदय में पौधरोपण



भास्कर न्यूज | नारायणपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को सुपगांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सांसद निधि से करीब 10 लाख रुपए की लागत से जिम्मीदारी याया कोयामुरी कोया पब्लिक आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनाया जाएगा। सांसद ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। भूमिपूजन के दौरान सांसद ने क्षेत्र के गायता, पुजारी, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थानीय जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके बाद सांसद पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव पहुंचे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। सांसद की मौजूदगी में विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में लघुवनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनपद सदस्य राकेश कावड़े, वरिष्ठ नागरिक गौतम एस गोलछा, जिला पंचायत सीईओ चित्रकांत चाली ठाकुर, जनपद सीईओ गुरमीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे। खेल मैदान की मरम्मत की जरूरत: स्कूल के निरीक्षण के दौरान सांसद ने विद्यार्थियों की पढ़ाई और परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्राचार्य ने खेल मैदान की मरम्मत की जरूरत बताई। सांसद ने अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वच्छता की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *