Headlines

दशहरा मेले के टेंडर में रात 1 बजे तक हंगामा:9 में 6 ठेकेदारों के आवेदन निरस्त; 3 फर्म पात्र, बोली 50.51 लाख तक पहुंची




बांसवाड़ा नगर परिषद की ओर से आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दशहरा मेले के टेंडर की प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मेले के ठेके के लिए 9 ठेकेदारों ने आवेदन किए थे। जांच के दौरान नगर परिषद प्रशासन ने नियमों के तहत 6 आवेदनों को निरस्त कर दिया। इसके बाद तीन ठेकेदार ही बोली प्रक्रिया में शामिल रहे। 50.51 लाख तक पहुंची बोली पात्र पाए गए तीन ठेकेदारों के बीच बोली प्रक्रिया शुरू हुई। बोली बढ़ते-बढ़ते 50 लाख 51 हजार रुपए तक पहुंच गई। इसी दौरान अपात्र घोषित किए गए छह ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया में धांधली और पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर विरोध कर रहे ठेकेदारों ने कथित रूप से बोली प्रक्रिया रुकवा दी और बोली में शामिल तीनों ठेकेदारों को परिसर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त, सभापति और कई कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। नवरात्र शुरू होने में तीन दिन, तैयारियों को लेकर चिंता 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू होने हैं और दशहरा मेले को लेकर अब समय बेहद कम बचा है। ऐसे में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर संशय बढ़ गया है। विरोध कर रहे ठेकेदारों और लोगों का कहना था कि दुकानें लगाने, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। मंगलवार रात करीब पौने एक बजे तक नगर परिषद कार्यालय में हंगामे के बाद भी टेंडर प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बताई जा रही है। सभापति बोले- आज पूरी होगी प्रक्रिया नगर परिषद सभापति मुकेश रावत ने बताया कि मंगलवार को हंगामा हुआ था। उन्होंने कहा कि बुधवार को बोली की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *