![]()
अमृतसर के मशहूर इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की मौत पर दो गैंगस्टर आमने-सामने आ गए हैं। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों द्वारा लेने पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी भड़क गया और उसे बेगैरत बताया। उसने कहा कि निहत्थे को निशाना बनाना किसी दिलेर या गैंगस्टर का काम नहीं है। खुसरे को मार कर क्या तू सूरमा बन गया। शहजाद भट्टी ने गोल्डी ढिल्लों से पूछा कि वह कब से पंजाब का सगा हो गया। पंजाब में चिट्टा-हथियार बेचने वाला और मेहनत से कारोबार खड़े करने वाले कारोबारियों से फिरौती मांगने वाला व्यक्ति पंजाब का हितैषी कैसे हो सकता है। बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने एक पोस्ट कर मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसने पोस्ट में लिखा था कि ये हमारी नई पीढ़ी को खराब कर रहा है। बाकी जो भी इस तरह के लोग टिकटॉक पर गंदगी फैला रहे हैं और जो इन्हें प्रमोट कर रहे हैं, वे भी अपनी तैयारी कर लें। अब पढ़ें क्या बोला शहजाद भट्टी… मैड संधू की हत्या कैसे हुई, जानिए… कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था
चश्मदीद के मुताबिक, मैड संधू पहले अपनी कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा मैड संधू के पास गया और गोलियां चला दीं। करीब 4-5 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से दो गोलियां मैड संधू को लगीं। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची
चश्मदीद ने यह भी बताया कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। उसके साथी उसे उठाते नजर आते हैं। सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिख रहे हैं। 3 महीने पहले निहंग ने दी थी चेतावनी
मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा से विवाद हुआ था। निहंग ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई थी। निहंग पक्ष ने मैड संधू को ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर गलत असर पड़ने की बात कही गई थी। पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था
विवाद के बीच मैड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर करके बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा था। पंजाबी सिंगर के साथ विवाद
मैड संधू का नाम पंजाबी गायक के.एस. माखन के साथ भी विवादों में आ चुका। एक लाइव शो और पॉडकास्ट के दौरान सिंगर द्वारा मैड संधू के अंदाज और लाइफस्टाइल का मजाक उड़ाया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर बयानों की जंग छिड़ गई थी।
Source link
इन्फ्लुएंसर मैड संधू के मर्डर पर भड़का पाकिस्तानी डॉन:गैंगस्टर गोल्डी को बताया बेगैरत, शहजाद भट्टी बोला- खुसरे को मार कर तू सूरमा बन गया
