![]()
बक्सर में दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने पूजा पंडालों, प्रमुख जगहों, संवेदनशील इलाकों और यातायात पर खास नजर रखने का फैसला किया है। जिला और पुलिस प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में कराने की समीक्षा की है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर नियमित गश्ती के निर्देश हैं। पूजा पंडालों और खास जगहों पर सतर्कता बरती जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और यातायात पर असर न पड़े। पूजा समितियों के साथ तालमेल बनाकर सुरक्षा नियमों का पालन होगा। गलत गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं। अफवाहों पर सतर्क रहेगा प्रशासन प्रशासन दुर्गा पूजा के दौरान गलत खबरों व अफवाहों पर सतर्क रहेगा। डीएम और एसपी ने लोगों से भाईचारे के साथ पूजा मनाने, दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर प्रशासन को सूचना देने की अपील की।
Source link
बक्सर में दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा का ढांचा तैयार:पंडालों से लेकर यातायात व्यवस्था तक रहेगी प्रशासन की नजर
