![]()
मानसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब बाबा भाई बहलो जी के बाहर जमा भीड़।
मानसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब बाबा भाई बहलो जी में चढ़ावे की गिनती को लेकर आज माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि SGPC की 30 गाड़ियों में बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और गोलकें उठाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसका व
.
गुरुद्वारा साहिब बाबा भाई बहलो जी जिले के फफड़े भाईके गांव में स्थित है। ग्रामीण अमरीक सिंह, सतवंत सिंह, इकबाल सिंह और सोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में वार्षिक मेले का समापन हुआ था। बुधवार को गुरुद्वारा साहिब में चढ़ावे की राशि की गिनती होनी थी।
राइफलें-डंडे लेकर गोलकें उठाने पहुंचे वहीं आज सुबह करीब साढ़े चार बजे SGPC की करीब 30 गाड़ियां और बड़ी संख्या में लोग राइफलें व डंडे लेकर गोलकें उठाने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हो गए और उन्होंने इसका विरोध किया।
SGPC पर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने का आरोप ग्रामीणों ने SGPC पर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की बनी हुई कमेटी में आपसी मतभेद के कारण दो गुट बन गए थे। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा SGPC को गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया गया।
गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा ग्रामीणों ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन के लिए 17 सदस्यीय कमेटी बनी हुई है, जो इसका संचालन कर रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर काफी तनातनी रही।
स्थिति पर काबू पा लिया गया है उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी सुखविंदर सिंह ने स्थिति को नियंत्रित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन स्थिति पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब 9 अक्टूबर को दोबारा गुरुद्वारा साहिब में हुए चढ़ावे की गिनती की जाएगी।
