![]()
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी चौक में दुर्गा मंदिर के पास स्थित गंगा होटल और मोती किराना दुकान में एक साथ चोरी की घटना सामने आई है। दोनों दुकानें दर्री थाना से महज कुछ ही दूरी पर मुख्य सड़क पर स्थित हैं। चोर पीछे के रास्ते से पहुंचे और टीन का छप्पर तोड़कर दुकानों में दाखिल हुए। चोरी के बाद उन्होंने छप्पर पर दोबारा ईंटें रख दीं, ताकि वारदात का तुरंत पता न चले। माँ की बरसी के लिए जोड़े थे पैसे गंगा होटल के संचालक सुजीत साहू ने बताया कि 26 अक्टूबर को उनकी स्वर्गीय मां की बरसी है। आयोजन के लिए उन्होंने करीब 14 हजार रुपए जोड़कर गल्ले में रखे थे। इसमें छोटे नोट और सिक्के भी शामिल थे। चोर पूरी रकम ले गए और एक भी सिक्का नहीं छोड़ा। सुजीत के मुताबिक, होटल से चांदी की एक भारी पायल और सिगरेट भी चोरी हुई है। वहीं पास की मोती किराना दुकान से दो कट्टा चावल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। दुकानदार को स्थानीय जानकार के शामिल होने का शक सुजीत साहू ने वारदात में स्थानीय और जानकार व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरह पीछे के रास्ते से आकर छप्पर तोड़ा गया और बाद में उसे ईंटों से ढक दिया गया, उससे लगता है कि आरोपी को दुकानों और वहां आने-जाने के रास्ते की पूरी जानकारी थी। सुबह 7:30 बजे पता चला चोरी का दोनों दुकानदारों को चोरी की जानकारी सुबह करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचने पर हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल दर्री थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। दुकानदारों का आरोप है कि सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तुरंत FIR दर्ज नहीं की गई। उनका यह भी कहना है कि थाना प्रभारी और CSP का फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सुबह 11 बजे के बाद बयान दर्ज कर दोनों घटनाओं में अलग-अलग FIR दर्ज की गई। पुलिस बोली- बयान दर्ज, वैधानिक कार्रवाई जारी दर्री थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है। थाने के पास चोरी से पुलिसिंग पर सवाल दर्री थाने से कुछ ही दूरी पर मुख्य मार्ग पर स्थित दो दुकानों में एक साथ चोरी होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि थाने के नजदीक इस तरह वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। वहीं दुकानदारों की ओर से FIR में देरी के लगाए गए आरोपों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Source link
दर्री में एक साथ दो दुकानों में चोरी:टीन का छप्पर तोड़कर घुसे चोर, होटल से 14 हजार रुपए और चांदी की पायल पार
