Headlines

DM का युवाओं से खेल में जागरूक होने की अपील:शेखपुरा में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम, छात्रों ने लिया हिस्सा




शेखपुरा में बुधवार को सम्राट अशोक भवन में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। शुरुआत में जिला खेल पदाधिकारी सरोज पासवान ने डीएम शेखर आनंद को गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से हुई। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खेलकूद में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया डीएम ने अपने भाषण में युवाओं से खेल के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि जिले के युवा खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर अपर समाहर्ता संजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी समेत कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *