Headlines

भरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी:मणिमहेश डल झील, कुगती और जालसू जोत में 2 से 6 इंच बर्फ गिरी, ठंड बढ़ी, भेड़पालक परेशान




हिमाचल प्रदेश के भरमौर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को अचानक मौसम बदला। यहां हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। मणिमहेश डल झील, कुगती और जालसू जोत समेत आसपास के क्षेत्रों में 2 से 6 इंच तक ताजा बर्फ गिरी है। निचले इलाकों में बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। इस मौसम बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों से लौट रहे भेड़पालकों को परेशानी हुई। वे अपनी भेड़-बकरियों के साथ कांगड़ा और अन्य निचले इलाकों की ओर जा रहे थे। प्रशासन ने मंगलवार शाम ही एडवाइजरी जारी कर मणिमहेश आने-जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। लोगों से अनावश्यक जोखिम न उठाने और सुरक्षित रहने की अपील की गई थी। हालांकि बुधवार दोपहर बाद मौसम में सुधार हुआ, लेकिन बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बनी हुई है। स्थानीय लोगों, यात्रियों और भेड़पालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *