Headlines

पंचकूला में फर्जी बत्ती वाली कार का 5 KM पीछा:DCP ने सेक्टर-15 के पास रुकवाई, नई लेकर आए थे, 30 हजार का चालान व इंपाउंड




पंचकूला शहर में मंगलवार रात को अवैध तौर पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे युवकों को डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने लगातार 5 किलोमीटर तक पीछा करके रुकवाया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चालक का 30 हजार रुपये का चालान काटा और गाड़ी को इंपाउंड कर दिया। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह सेक्टर-14 मार्केट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक कार दिखी, जिस पर अस्थायी (टैम्पररी) नंबर प्लेट और अवैध रेड-ब्लू लाइट लगी हुई थी। कार में दो युवक सवार थे। डीसीपी ने जब चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया, तो चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और सेक्टर-14 के आसपास की रिहायशी कॉलोनियों की गलियों में गाड़ी घुमाने लगा। सेक्टर-15 के पास घेराबंदी कर रुकवाई कार
स्थिति को देखते हुए डीसीपी अमरिंदर सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी से कार का पीछा करना शुरू किया। करीब 5 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद आखिरकार सेक्टर-15 के पास कार को घेरकर रुकवा लिया गया। इसके तुरंत बाद डीसीपी ने सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया। इन नियमों के उल्लंघन पर लगा जुर्माना
मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गाड़ी पर अवैध बत्ती, अस्थायी नंबर प्लेट सहित कई नियमों की अवहेलना की गई थी। इस पर पुलिस ने चालक का 30 हजार रुपये का चालान काटा। साथ ही गाड़ी को मौके पर ही इंपाउंड कर सेक्टर-14 थाने में खड़ा करवा दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *