Headlines

MLC चुनाव: ध्रुव 6 साल में लखपति से करोड़पति हुए:जानिए अजय और संजयन ने कितनी दिखाई संपत्ति; साथ में फॉर्चूनर-थार गाड़ी




गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के चुनावी हलफनामों में उनकी संपत्ति का बड़ा अंतर सामने आया है। तीन बार के शिक्षक विधायक और भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 2020 में जहां पत्नी के साथ कुल करीब 10.45 लाख रुपए की चल संपत्ति के मालिक थे। वहीं छह साल बाद 2026 में दोनों की घोषित चल-अचल संपत्ति बढ़कर करीब 2.52 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने अपने नाम 16.93 करोड़ रुपए की चल संपत्ति घोषित की है। एक अन्य प्रत्याशी अजय सिंह के पास कुल करीब 5.38 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास फॉर्च्यूनर, इनोवा और थार जैसी एसयूवी भी हैं। ध्रुव त्रिपाठी की संपत्ति छह साल में 24 गुना से ज्यादा बढ़ी 2020 के चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक ध्रुव कुमार त्रिपाठी की चल संपत्ति 6,08,008 रुपए थी। इसमें 45 हजार रुपए नकद, 1,70,561 रुपए बैंक में जमा, 2,69,946 रुपए की एलआईसी/एसबीआई लाइफ पॉलिसियां और 25 ग्राम सोना शामिल था। उनकी पत्नी के नाम उस समय 4,37,147 रुपए की चल संपत्ति थी। इसमें 12 हजार रुपए नकद, 9,482 रुपए बैंक जमा, 57,665 रुपए की एसबीआई लाइफ पॉलिसी, 70 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी शामिल थी। दोनों ने 2020 में अपने नाम अचल संपत्ति और देनदारी शून्य घोषित की थी। 2026 में दाखिल हलफनामे में ध्रुव त्रिपाठी की चल संपत्ति बढ़कर 1,05,20,652.97 रुपए हो गई है। इसमें इनोवा क्रिस्टा कार, सोना-चांदी, नकदी, शेयर और अन्य निवेश शामिल हैं। पत्नी की चल संपत्ति भी बढ़कर 20,22,177.87 रुपए हो गई है। अचल संपत्ति भी जुड़ी, कुल संपत्ति करीब 2.52 करोड़ ध्रुव त्रिपाठी के नाम 2026 में 76,20,651 रुपए की अचल संपत्ति का बाजार मूल्य घोषित किया गया है। वहीं उनकी पत्नी के नाम 50,40,651 रुपए की अचल संपत्ति बताई गई है। इस तरह दोनों की संयुक्त चल संपत्ति करीब 1.25 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति करीब 1.27 करोड़ रुपए है। दोनों की कुल घोषित संपत्ति करीब 2.52 करोड़ रुपए बैठती है। हालांकि 2026 के हलफनामे में ध्रुव त्रिपाठी पर 13,45,718 रुपए का कार लोन भी दर्ज है। डॉ. संजयन त्रिपाठी की चल संपत्ति 16.93 करोड़ सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी संपत्ति के मामले में इस चुनाव के प्रमुख प्रत्याशियों में सबसे आगे नजर आते हैं। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके नाम 16,93,83,440.94 रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके आश्रित के नाम 1,20,64,601.27 रुपए की चल संपत्ति घोषित की गई है। संपत्ति के ब्योरे में इनोवा और रेनो डस्टर कार, 700 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी के साथ शेयर, एलआईसी और अन्य निवेश शामिल हैं। यानी संजयन त्रिपाठी के हलफनामे में वाहनों और कीमती धातुओं के साथ बड़ी रकम शेयर और अन्य निवेश के रूप में भी दर्ज है। संजयन की सालाना आय करीब 35.80 लाख आयकर विवरणी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में डॉ. संजयन त्रिपाठी ने 35,80,240 रुपए की कुल आय घोषित की है। इसी अवधि में उनकी पत्नी की कुल घोषित आय 12,89,830 रुपए है। इस तरह दोनों की संयुक्त वार्षिक घोषित आय 48,70,070 रुपए है। चुनावी हलफनामे में डॉ. संजयन त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी दी गई है। अजय सिंह के पास 5.38 करोड़ की संपत्ति शिक्षक विधायक पद के चुनाव मैदान में उतरे अजय सिंह ने अपने हलफनामे में कुल करीब 5.38 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। हलफनामे के अनुसार अजय सिंह के नाम 1,78,13,696.50 रुपए की चल संपत्ति है। उनके आश्रित के नाम 84,97,694 रुपए की चल संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा अजय सिंह की अचल संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य 2.75 करोड़ रुपए बताया गया है। अजय सिंह और उनके आश्रित की चल संपत्ति तथा अचल संपत्ति को जोड़ने पर कुल घोषित संपत्ति 5,38,11,390.50 रुपए यानी करीब 5.38 करोड़ रुपए होती है। फॉर्च्यूनर, इनोवा और थार भी शामिल अजय सिंह की चल संपत्ति में जेवरात, शेयर और अन्य परिसंपत्तियों के अलावा कई महंगी गाड़ियां भी शामिल हैं। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा थार दर्ज हैं। इस तरह शिक्षक MLC चुनाव के प्रमुख प्रत्याशियों के हलफनामों में संपत्ति का अलग-अलग स्वरूप सामने आया है। ध्रुव त्रिपाठी की संपत्ति में छह साल के दौरान बड़ा इजाफा हुआ है, जबकि डॉ. संजयन त्रिपाठी की घोषित चल संपत्ति 16 करोड़ रुपए से अधिक और अजय सिंह की कुल घोषित संपत्ति 5 करोड़ रुपए से अधिक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *