Headlines

गुरदासपुर में लाल डोरे के घरों को मिला मालिकाना हक:'मेरा घर मेरे नाम' योजना के तहत बांटीं रजिस्ट्रियां; MLA रंधावा ने दस्तावेज सौंपे




पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘मेरा घर मेरे नाम’ अभियान के तहत डेरा बाबा नानक के गांव पल्ले नंगल में लोगों को उनके घरों की रजिस्ट्रियां वितरित की गईं। कार्यक्रम विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के निर्देश पर आयोजित किया गया। आप नेता चंनन सिंह खालसा ने लाभार्थियों को मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज सौंपे। इस दौरान चंनन सिंह खालसा ने कहा कि लाल डोरे के भीतर वर्षों से रह रहे लोगों के पास अपने मकान तो थे, लेकिन उनके पास संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक नहीं था। इसके कारण उन्हें बैंक से कर्ज लेने और कई सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने में दिक्कत आती थी। अब सरकार की पहल से उन्हें इस समस्या से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को उनके मकानों का कानूनी मालिकाना हक दिया जा रहा है। रजिस्ट्री मिलने के बाद लाभार्थी अपनी संपत्ति के आधार पर बैंक से कर्ज ले सकेंगे। इसके अलावा वे कानूनी रूप से अपनी संपत्ति की खरीद-बिक्री भी कर सकेंगे। लाभार्थियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत लाभार्थियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब सरकार और विधायक गुरदीप सिंह रंधावा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मालिकाना हक का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *