![]()
पन्ना जिले की रैपुरा तहसील के किसानों ने बुधवार को धान खरीदी की प्रति हेक्टेयर सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने खरीदी सीमा 45 से बढ़ाकर 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने और धान पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने की मांग की। 60 से 70 क्विंटल उत्पादन, खरीदी सीमा 25 से 30 क्विंटल किसानों का कहना है कि रैपुरा में एक हेक्टेयर में 60 से 70 क्विंटल तक धान का उत्पादन होता है। इसके बावजूद समर्थन मूल्य पर 25 से 30 क्विंटल धान खरीदने की सीमा तय है। किसानों के मुताबिक यह उनकी वास्तविक उपज के आधे से भी कम है। पड़ोसी तहसीलों में ज्यादा सीमा का दावा किसान प्रतिनिधि नीरज बड़ागांव ने कहा कि अमानगंज, गुनौर, पवई और देवेंद्रनगर तहसीलों में खरीदी सीमा 40 से 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। उन्होंने रैपुरा में कम सीमा तय किए जाने पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की। किसानों ने ज्ञापन के जरिए खरीदी सीमा बढ़ाने और पंजीयन की तकनीकी समस्याएं दूर करने की मांग की है।
Source link
रैपुरा में धान खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग:बोले- एक ही जिले में अलग-अलग नियम; 45 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर खरीदी हो
