![]()
अमृतसर के चीचा गांव पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पीड़ित परिवारों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। बादल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और चोरी की घटनाएं बढ़ने से आम नागरिकों के साथ किसान भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्यूबवेलों की मोटरें और बिजली की तारें तक चोरी हो रही हैं। उनके अनुसार, नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोग भी बेखौफ होकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। जनता से किए गए वादों के लिए जवाबदेह होने चाहिए अकाली दल अध्यक्ष ने चुनावी घोषणापत्र को कानूनी दस्तावेज का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों के लिए जवाबदेह होने चाहिए। बादल ने सुझाव दिया कि जो पार्टी अपने चुनावी वादे पूरे नहीं करती, उस पर अगले पांच साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का प्रावधान होना चाहिए। उच्च न्यायालय के निर्देश पर हो रही सीबीआई और ईडी की कार्रवाई सीबीआई और ईडी की कार्रवाई के संबंध में बादल ने कहा कि ये कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। बादल ने कहा कि पंजाब को मौजूदा परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।
Source link
सुखबीर बोले-पंजाब में अपराध बेलगाम, नशा तस्कर बेखौफ:पीड़ितों-दुकानदारों से मिले अकाली दल अध्यक्ष; कहा-घोषणापत्र को कानूनी दस्तावेज बनाया जाए
