Headlines

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड के 4 मुख्य आरोपियों का कराया परेड:गोड्डा सदर बाजार में सीन री-क्रिएट कर पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक भी बरामद




गोड्डा के बहुचर्चित बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गोड्डा सदर बाजार में परेड कराई गई। साथ ही घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का सीन री-क्रिएट कराया। मामला गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास स्थित बंगाल ज्वेलर्स का है, जहां बीते 8 जुलाई की शाम टीवीएस कंपनी की एपाची बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद दुकान संचालक बासुदेव राय के आवेदन पर गोड्डा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने करीब 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए राजेश यादव और अजीत यादव को गिरफ्तार किया था। राजेश यादव के घर से 39.93 ग्राम सोना, 41,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की गई थी। इसके बाद दुमका पुलिस के सहयोग से दानवीर पासवान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटकांड में इस्तेमाल नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। जांच के दौरान पुलिस ने रेकी करने, अपराधियों को सूचना देने और लूटे गए सोने की खरीद-बिक्री में सहयोग करने के आरोप में कथित मास्टरमाइंड स्वर्ण व्यवसायी चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पूरण साह को 13 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद लूट के सोने की खरीद-बिक्री से जुड़े गोड्डा और बांका जिले के कई स्वर्ण व्यवसायियों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, जांच के दौरान पाकुड़ और गोड्डा पुलिस के संयुक्त प्रयास से बांका में फरार चल रहे प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े आरोपी गोड्डा के अलावा बांका, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और पाकुड़ जिले में ज्वेलरी दुकानों और सीएसपी केंद्रों में लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी का शव देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *