Headlines

हिसार वर्कशॉप में गाड़ी ने 2 वर्करों को कुचला:बैक करने के दौरान हादसा, दोनों की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती




हिसार के दिल्ली रोड स्थित गांव सातरोड़ के नजदीक यूनिक ऑटो वर्कशॉप पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गाड़ी ने 2 वर्करों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी बैक करने के दौरान एक कर्मचारी ने साथ 2 कर्मचारियों ने कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया दिया गया। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है उनको हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभी जांच कर रही है। वर्कशॉप प्रबंधन ने घटना के बारे में कुछ भी बताने से साफ इनकार दिया है। गाड़ी हिसार के एक वकील डॉ. आशीष ढींगड़ा के नाम पर रजिस्टर्ड है और वह रूटीन में एजेंसी में गाड़ी की सर्विस करवाने आए हुए थे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *