Headlines

बलौदाबाजार में BJP के पूर्व जिला-महामंत्री और बेटे पर FIR:शराब भट्टी में सेल्समैन बनाने का झांसा देकर 2.09 लाख ठगे, यह पांचवां मामला




बलौदाबाजार के भाटापारा शहर थाना पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने एक युवक को अर्जुनी देशी मदिरा दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 9 हजार रुपए लिए और बाद में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। मामला भाटापारा के संत माता कर्मा वार्ड निवासी विष्णु कुमार वर्मा से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 318(4), 338(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। पिता के राजनीतिक पद का हवाला देकर नौकरी का भरोसा विष्णु कुमार वर्मा के मुताबिक, वह बेरोजगार थे। इसी दौरान प्रणव अवस्थी ने उनसे कहा कि उसके पिता कृष्णा अवस्थी भाजपा के जिला महामंत्री हैं और वे उन्हें अर्जुनी देशी मदिरा दुकान में सेल्समैन की नौकरी दिला देंगे। इसके बदले 2,09,000 रुपए की मांग की गई। भरोसा करते हुए विष्णु ने 6 जून से 1 जुलाई के बीच अलग-अलग किश्तों में आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों में कुल 2.09 लाख रुपए जमा कर दिए। नियुक्ति पत्र लेकर रायपुर पहुंचे तो खुला फर्जीवाड़ा रकम मिलने के बाद प्रणव अवस्थी ने विष्णु को एक नियुक्ति पत्र दिया। इसके आधार पर विष्णु जब रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें करीब 3-4 घंटे इंतजार कराया। शक होने पर विष्णु ने स्पेक्ट्रम कंपनी से संपर्क किया। शिकायत के मुताबिक, कंपनी से पता चला कि प्रणव अवस्थी का उससे कोई संबंध नहीं है और दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है। पैसे मांगने पहुंचे तो घर से फरार मिले नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी मिलने के बाद विष्णु रुपए वापस लेने के लिए ग्राम रिसदा पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी घर से फरार मिले। पिता-पुत्र के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज शिकायत में कहा गया है कि यह पिता-पुत्र के खिलाफ पांचवां मामला है। इससे पहले भी अलग-अलग थानों में इनके खिलाफ अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें पलारी थाना में RMA का फर्जी तबादला आदेश तैयार करने, रायपुर के तेलीबांधा थाना में मंडी बोर्ड में फर्जी नियुक्ति और बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में स्वास्थ्य विभाग तथा शराब भट्टी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामले शामिल बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पलारी थाना के मामले में आरोपी पिता-पुत्र के साथ RMA और कंप्यूटर ऑपरेटर भी जेल में बंद हैं। सरपंचों से भी रुपए लेने के आरोप आरोप है कि गांव के सरपंचों को CC रोड निर्माण के काम दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लिए गए और इसके लिए फर्जी स्वीकृति पत्र भी जारी किए गए। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई सरपंच शिकायत लेकर सामने नहीं आया है। पुलिस बोली- शिकायत पर दर्ज किया अपराध, जांच जारी भाटापारा शहर थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि विष्णु कुमार वर्मा की शिकायत पर कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 338(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों को भी ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *