Headlines

उदयपुर में भाजपा ने पंचायत समितियों के प्रभारी नियुक्त किए:23 नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जारी की सूची




बीजेपी ने उदयपुर जिले की सभी पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग 23 भाजपा नेताओं को प्रभारी बना दिया है। संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसकी लिस्ट जारी की। गोगुंदा में इन्हें दी गई जिम्मेदारी गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोगुंदा पंचायत समिति की कमान कर्णसिंह शक्तावत, सायरा की मनोहर चौधरी और बड़गांव पंचायत समिति की जिम्मेदारी करणसिंह शक्तावत को सौंपी गई है। झाडोल में इन्हें दी गई जिम्मेदारी झाडोल विधानसभा क्षेत्र में झाडोल पंचायत समिति के लिए रजनी डांगी और गोपाल कुंवर, फलासिया के लिए शांति लाल मेघवाल, कोटड़ा के लिए संजय मेहता, औगणा के लिए प्रेम सिंह शक्तावत, देवला के लिए दीपक शर्मा और सुलाव पंचायत समिति की जिम्मेदारी सुगना देवी को दी गई है। उदयपुर ग्रामीण में इन्हें दी गई जिम्मेदारी उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत गिर्वा (गिरवा) पंचायत समिति का जिम्मा गणेश व्यास और नाई पंचायत समिति का प्रभार मनोहर चौधरी को सौंपा गया है। मावली में इन्हें दी गई जिम्मेदारी मावली विधानसभा की मावली पंचायत समिति के लिए खुबीलाल पालीवाल को प्रभारी बनाया गया है। वल्लभनगर में इन्हें दी गई जिम्मेदारी वल्लभनगर विधानसभा के तहत वल्लभनगर पंचायत समिति की जिम्मेदारी नरेन्द्र सिंह आसोलिया और कुराबड़ की जिम्मेदारी नानालाल वया को दी गई है। खैरवाड़ा में इन्हें दी गई जिम्मेदारी खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की कल्याणपुरा पंचायत समिति के लिए करण सिंह पंवार, खैरवाड़ा के लिए गीता पटेल, ऋषभदेव के लिए किरण नागोरी और नयागांव पंचायत समिति के लिए रामकृपा शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सलूंबर जिले की सीमा से जुड़े इलाकों और अन्य समितियों के लिए भी नेताओं को मैदान में उतारा गया है। पार्टी के इस व्यापक संगठनात्मक बदलाव से स्थानीय स्तर पर चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *