Headlines

बीएड अंकसूची में 100 अंक बढ़ाकर अतिथि शिक्षक नियुक्य किया:सिंगरौली में फर्जीवाड़ा के एक महीने बाद माड़ा स्कूल प्राचार्य सस्पेंड




सिंगरौली जिले में अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में धांधली सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। बुधवार को माड़ा के प्रभारी प्राचार्य रामलल्लू शाह को सस्पेंड कर दिया गया है। रीवा संभाग के लोक शिक्षण संयुक्त संचालक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निलंबन आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी के मुताबिक, एक महीने पहले माड़ा स्कूल में अतिथि शिक्षक सत्या जायसवाल के कागजातों में गड़बड़ी पाई गई थी। सत्या की बीएड प्रथम वर्ष की अंकसूची जून 2025 में जारी होना दिखाया गया था। बाद में इसमें जालसाजी कर 100 नंबर बढ़ा दिए गए, जिससे उनका कुल स्कोर 178.75 हो गया। जांच में साफ हुआ कि प्राचार्य ने दस्तावेजों की जांच ठीक से नहीं की और चयन नियमों की अनदेखी की। इसी लापरवाही के चलते उन पर यह गाज गिरी है। बरौहा में भी सामने आई शिकायत अतिथि शिक्षक भर्ती में धांधली का यह अकेला मामला नहीं है। जिले के बरौहा स्कूल से भी कम नंबर वाली महिला उम्मीदवार को चुनने की शिकायत मिली है। प्राचार्य रामलल्लू शाह के इस रवैये को सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के खिलाफ माना गया है। सस्पेंशन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय देवसर तय किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *