Headlines

व्यक्ति के बैंक खाते से लाखों की ऑनलाइन ठगी:साइबर ठगों ने 5.81 लाख रुपये निकाले, पुलिस ने दर्ज किया केस




तरनतारन साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार पीड़ित से लाखों रुपये की ठगी हुई है। पुलिस को पीड़ित गांव घरियाला निवासी सतनाम सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, डबली ब्रांच, तरनतारन में दो बैंक खाते हैं। इन खातों का गूगल पे उनके मोबाइल पर चलता था। सतनाम सिंह अक्सर गूगल पे से लेनदेन करते थे, लेकिन अचानक उनके गूगल पे से पैसों का लेनदेन बंद हो गया। इसके बाद उनके सेविंग अकाउंट से यूपीआई के जरिए 2.72 लाख अलग-अलग बार में निकाले गए। फिर उनके करंट बैंक खाते से भी यूपीआई के जरिए 3.8 लाख निकाल लिए गए। इस तरह साइबर ठग ने कुल 5 लाख 81 हजार 116 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *