Headlines

आंगन मिलन में महिलाओं-किशोरियों को मिले सेहत के टिप्स:चिप्स-कुरकुरे से दूरी, मूंगा भाजी-गुड़ खाने की सलाह; बच्चों के ऊपरी आहार पर भी जोर




महासमुंद के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम अमेठी में आंगन मिलन समारोह हुआ। इसमें गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। स्थानीय पौष्टिक खाने को रोज के आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। सरपंच प्रमोद साहू मुख्य अतिथि थे। सक्रिय महिला किरण यादव और पंच किरण खड़िया भी मौजूद थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज चंद्राकर ने महिलाओं और किशोरियों को पोषण आहार की अहम जानकारी दी। उन्हें मूंगा भाजी, लाल भाजी, हरी सब्जियां, फल, अंकुरित चना, फल्ली, गुड़ और मूंग जैसे पौष्टिक चीजें खाने में शामिल करने को कहा गया। गर्भवती और शिशुवती माताओं के लिए संतुलित आहार पर खास बात हुई। खून की कमी से बचने के लिए आयरन वाला खाना लेने की सलाह दी गई। किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई और सेहत का ख्याल रखने को कहा गया। माताओं से कहा गया कि छह महीने बाद बच्चे को सिर्फ दूध नहीं, बल्कि उम्र के हिसाब से ऊपरी आहार देना जरूरी है, ताकि शारीरिक और मानसिक विकास अच्छा हो। मुख्य अतिथि सरपंच प्रमोद साहू ने भी महिलाओं में खून की कमी से बचाव के लिए आयरन एवं पौष्टिक आहार की जानकारी साझा की। उन्होंने माताओं से बच्चों को चिप्स, कुरकुरे और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों से दूर रखने और उनके स्थान पर पौष्टिक एवं घर में उपलब्ध खाद्य पदार्थ देने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *