Headlines

मोगा में अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवारों को रौंदा:स्कूल से लौटते समय हादसा; एक की मौके पर मौत; एक ने अस्पताल में तोड़ा दम




मोगा के पास सिंघावाला में बुधवार को हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाघा पुराना से मोगा आ रहे थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे की सरकारी अस्पताल मोगा में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से हाईवे पर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम सूचना मिलते ही 5 से 7 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने घायल युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल मोगा पहुंचाया। डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बची। मृतकों की पहचान बाघा पुराना निवासी सुखजिंदर सिंह और कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। दोनों छात्र थे और उनकी उम्र करीब 18 से 20 साल थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *