Headlines

भास्कर अपडेट्स:मुंबई के कांदिवली में 16 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, हादसे में कोई नुकसान नहीं




मुंबई के कांदिवली इलाके में बुधवार रात 16 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग रात 9:14 बजे शीतल फीनिक्स क्लास के सामने स्थित ओएसके हेरिटेज बिल्डिंग में लगी। आग 13वीं और 14वीं मंजिल की खिड़कियों, कपड़ों और बिजली के सामान तक सीमित रही। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… केंद्र सरकार ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का पुनर्गठन किया, 13 नए सदस्य नामित केंद्र सरकार ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) का पुनर्गठन किया है। इसमें 13 नए सदस्यों को नामित किया गया है। इनमें ज्यादातर संपादक और कार्यरत पत्रकार हैं। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई हैं। काउंसिल में पहले 14 सदस्य थे। इनमें 5 सांसद, 6 समाचार पत्र मालिकों के प्रतिनिधि और BCI, UGC व साहित्य अकादमी के एक-एक विशेषज्ञ शामिल थे। अब सरकार ने 6 संपादकों और 7 अन्य कार्यरत पत्रकारों को सदस्य नामित किया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक वैधानिक स्वायत्त संस्था है। इसकी स्थापना प्रेस काउंसिल एक्ट, 1978 के तहत हुई थी। इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखना और समाचार पत्रों व न्यूज एजेंसियों के स्तर में सुधार करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *