Headlines

जयपुर में 35 इलाकों में कल बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते चार घंटे तक बंद रहेगी बिजली




जयपुर में गुरुवार को बिजली लाइनों के मेंटेनेंस के चलते करीब 35 इलाकों में बिजली बंद रहेगी। कटौती सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दो अलग-अलग शिफ्ट में होगी। हर इलाके में करीब चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली… सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: कमला नेहरू नगर, केसीसी नगर, पंचवटी कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, कनक विहार, सुभाष कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर, सिंवार गांव, भंभोरी रोड, श्याम वाटिका, मीणा की ढाणी, समीक्षा नगर, वैशाली नगर-बी व सी ब्लॉक, टैगोर स्कूल, अमर जैन हॉस्पिटल और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक: महाराजपुरा, मुकंदपुरा रोड, बासड़ी चौराहा, जीन सागर कॉलोनी, रावत स्कूल, मंगल विहार, कृष्णा विहार, हसनपुरा, वैशाली मार्ग, ब्राइट लैंड स्कूल, वैशाली नगर ए व बी ब्लॉक, आरएफसी कॉलोनी, नारंग हॉस्पिटल, वैशाली थाना, पश्चिम विहार, कृष्णा नगर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *