Headlines

मोतिहारी में रेमंड शोरूम का कब्जा मकान मालिक को मिला:मेन रोड स्थित अनिता जायसवाल मार्केट का विवाद कोर्ट के आदेश पर खत्म




मोतिहारी शहर के मेन रोड स्थित प्रसिद्ध रेमंड शोरूम को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया। सब जज-8 राहुल रंजन की अदालत ने केस नंबर 96/2026 में सुनवाई के बाद मकान मालकिन अनीता जायसवाल के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासनिक टीम और पुलिस की मौजूदगी में दुकान खाली कराकर संपत्ति का कब्जा मकान मालिक को सौंप दिया गया। किराए पर लेकर चला रहे थे रेमंड का शोरूम बेतिया निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल और विकास अग्रवाल ने मोतिहारी मेन रोड स्थित अनीता जायसवाल मार्केट को किराए पर लिया था। इसी परिसर में रेमंड का शोरूम संचालित किया जा रहा था। बाद में किरायेदारों की ओर से संपत्ति पर अधिकार का दावा किए जाने के बाद विवाद गहरा गया। मकान मालकिन ने कोर्ट में दायर किया मामला किरायेदारों के दावे के बाद मकान मालकिन अनीता जायसवाल और उनके पति श्रीकांत जायसवाल ने न्यायालय का रुख किया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें पेश की गईं। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने किरायेदारों के दावे को किया खारिज सुनवाई पूरी होने के बाद सब जज-8 राहुल रंजन की अदालत ने किरायेदारों के दावे को स्वीकार नहीं किया और अनीता जायसवाल के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम अदालत के निर्देश पर दुकान खाली कराने के लिए सीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान को खाली कराया गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति का कब्जा मकान मालिक को सौंप दिया गया। मेन रोड पर सुरक्षा के किए गए थे इंतजाम दुकान खाली कराने की कार्रवाई के दौरान मेन रोड पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई गई। अदालती आदेश के अनुपालन के साथ ही लंबे समय से चल रहा संपत्ति विवाद समाप्त हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *