![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (8 अक्टूबर को) भी कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चंडीगढ़ में भी आज गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम बदलने से पंजाब के तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। 12 जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में कुछ जगह गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 10 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में 8 से 10 अक्टूबर तक गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का असर रह सकता है। 9 और 10 अक्टूबर को तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम की गतिविधि में कमी आने के आसार हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर के दौरान कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है। दक्षिण हरियाणा के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण भी कमजोर हो गया है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में मौसम में आया बदलाव धीरे-धीरे कम हो सकता है। ठंड बढ़ी तो बिजली की मांग भी घटी मौसम ठंडा होने का असर बिजली की मांग पर भी पड़ा है। पंजाब में बिजली की मांग घटकर 8,672 मेगावाट रह गई है। राज्य में इस समय 4,335 मेगावाट बिजली इस्तेमाल हो रही है, जबकि 4,716 मेगावाट बिजली शेड्यूल रही है।
Source link
पंजाब में आज भी बारिश का अलर्ट:ओलावृष्टि से तापमान 1.8 डिग्री गिरा, चंडीगढ़ में 7.8 मिमी बारिश, बिजली मांग घटी
