![]()
जींद के हाट गांव में बिजली कर्मचारी द्वारा अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट मामले में जींद बार ने बड़ा फैसला लिया है। वीरवार को जींद, सफीदों और नरवाना में वर्क सस्पेंड रहेगा। शाम तक आरोपी बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी नहीं हुए तो 9 अक्टूबर को पूरा हरियाणा में अधिवक्ताओं का वर्क सस्पेंड रहेगा। बुधवार देर शाम सफीदों, नरवाना बार और जींद बार की एडहॉक कमेटी ने सफीदों बार प्रधान पुरुषोत्तम राणा की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया। बार ने यह भी निर्णय लिया कि साथी वकील को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अधिकारियों का नहीं मिला सहयोग सफीदों बार के प्रधान पुरुषोतम राणा ने कहा कि हमारी बार 16 सितंबर से संघर्ष कर रही है। कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। अब तक आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिल पाया है। पुलिस और अधिकारियों के इसी रवैए के चलते हमें अब न्याय के लिए यह कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने जींद और नरवाना बार के सामने आज अपना प्रस्ताव रखा। जिसके बाद तीनों बारों ने संयुक्त रूप से 8 अक्टूबर को भी वर्क सस्पेंड रखने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 9 सितंबर को हरियाणा की कॉल करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मुख्य दो आरोपियों में से पुलिस ने लाइनमैन रवि को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी मनीष को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पूछने पर बिजली निगम के अधिकारी कहते हैं, वह HKRM का कर्मचारी है और हमारा अभी उससे कोई संपर्क नहीं है। पुलिस कहती है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
भाकियू- ग्रामीण दे रहे धरना वकील प्रवीण बूरा के समर्थन में भाकियू और ग्रामीण 20 सितंबर से धरना दे रहे है। सफीदों में एसडीएम ऑफिस का घेराव कर अपना ज्ञापन सौंप चुके है। धरना समिति की प्रमुख मांगें आरोपी बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी, हाट पॉवर हाउस के कर्मचारियों का ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला गांव हाट निवासी अधिवक्ता प्रवीण बूरा ने सफीदों पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 16 सितंबर की रात वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने पॉवर हाउस गया था। जहां विवाद के बाद बिजली कर्मी मनीष और रवि ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एसडीओ सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। लाइनमैन रवि की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
Source link
9 अक्टूबर को हरियाणा में हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता:आज तीनों बारों का वर्क सस्पेंड; बिजली कर्मी- वकील मारपीट में जींद बार का फैसला
