Headlines

Bathinda Cooler Factory Theft | CCTV Footage Caught Thief Action


कूलर फैक्ट्री में चोरी करता हुआ एक चोर

बठिंडा। शहर में चोरी की वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुल्तानिया रोड की गली नंबर-2 स्थित कूलर फैक्ट्री में महज 20 दिनों के भीतर तीन बार चोरी हो गई। फैक्ट्री संचालक के अनुसार चोर करीब 1 से 1.5 लाख रुपए का सामान ले जा चुके

.

कूलर फैक्ट्री में चोरी करने के लिए आता हुआ चोर

कूलर फैक्ट्री में चोरी करने के लिए आता हुआ चोर

CCTV लगने के अगले ही दिन चोरी 6 अक्टूबर की सुबह करीब 9:15 बजे एक युवक फैक्ट्री में दाखिल हुआ। CCTV फुटेज में युवक को अंदर घूमते और सामान की रेकी करते देखा जा सकता है। युवक ने औजार की मदद से एक बड़ी मोटर निकाली और उसे चोरी कर ले गया। फैक्ट्री संचालकों को शक है कि CCTV में कैद युवक पहले हुई चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह का ही सदस्य हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

कूलर फैक्ट्री में सामान चोरी करता हुआ चोर

कूलर फैक्ट्री में सामान चोरी करता हुआ चोर

लगातार वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल फैक्ट्री संचालक चोरी के बाद पुलिस में शिकायत देने और सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को रात में फैक्ट्री में सुलाने तक का इंतजाम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ CCTV कैमरे लगने के अगले ही दिन चोरी हो जाना पुलिस की गश्त और अपराधियों पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े करता है। फैक्ट्री संचालक ने CCTV फुटेज सार्वजनिक करते हुए लोगों से संदिग्ध युवक की पहचान में मदद करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को युवक के बारे में जानकारी मिले तो तत्काल बठिंडा पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि आरोपी के साथ जुड़े अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंच सके।

कूलर फैक्ट्री में चोरी करने वाला चोर

कूलर फैक्ट्री में चोरी करने वाला चोर

बाइक चोरी से पहले रेकी, फिर कुछ ही सेकंड में फरार इसी तरह शहर में बाइक चोरी की एक अन्य घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में चेक शर्ट पहना युवक पहले पानी पीता दिखाई देता है। इसके बाद वह बाइक के पास खड़ा होकर आसपास के इलाके पर नजर रखता है।आसपास का माहौल सुरक्षित देखकर युवक बाइक पर बैठता है और कुछ ही देर में उसे लेकर फरार हो जाता है। घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी सामने आई हैं।

बाइक चोरी करके लेकर जाता हुआ चोर

बाइक चोरी करके लेकर जाता हुआ चोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *