Headlines

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार




फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पंजाब सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। सरकार को कोर्ट में बताना होगा कि हिंसा के पीछे की असल वजह क्या है और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। हिंसा मामले में सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में डिटेल्ड एफिडेविट फाइल किया जा सकता है। हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका में यह दावा किया गया था कि प्रदर्शन की आड़ में नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर नेशनल सिक्योरिटी को भी खतरे में डाला गया। यह हाईवे पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर को बाकी राज्यों से जोड़ता है। इस मामले में CBI जांच की भी मांग की गई है। इस मामले में कपूरथला पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रशासन हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे फरहत देव को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर में टीमें रेड कर रही हैं। अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ… मित्तल ने कहा था- मेरे लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय
हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी के मालिक और चांसलर अशोक मित्तल ने कहा था कि मुझे अपने पंजाब की चिंता है। मुझे ढाई करोड़ लोगों ने चुनकर राज्यसभा में भेजा है, मैं उनका प्रतिनिधित्व करता हूं। उन पर कोई आंच आए, वह मेरे लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि LPU के स्टूडेंट्स पर आंच है तो वह मेरी जिम्मेदारी है। जो देश के नागरिक के तौर पर जो जिम्मेदारी है, वह अपने पंजाब प्रदेश को बचाने की है। मेरे पंजाब प्रदेश की साख पर हमला हुआ है। पंजाब के बिजनेसमैन को डिमॉरलाइज करने के लिए हमला हुआ है। यह ऐसा क्यों है? यह जांच का विषय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *