Headlines

सिरसा के इंजीनियर का फतेहाबाद में एक्सीडेंट:टाटा सियारा को ट्रैक्टर ने साइड से मारी टक्कर, गुरुग्राम में करता है जॉब




सिरसा के इंजीनियर का फतेहाबाद और हिसार जिले की नजदीकी सीमा के पास एक्सीडेंट हो गया। हादसे में इंजीनियर सुरक्षित है और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इंजीनियर ड्यूटी से हिसार की ओर से सिरसा अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसकी गाड़ी टाटा सियारा को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, इंजीनियर दीपेश सिरसा के बरनाला रोड पर रहता है और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में बतौर सॉफ्टेवयर इंजीनियर की जॉब करता है। दीपेश ने बताया कि उसने करीब दो माह पहले ही यह नई गाड़ी ली थी। वीरवार अल सुबह वह गुरुग्राम से गाड़ी में सवार होकर सिरसा के लिए निकला था। हिसार फतेहाबाद होते हुए नेशनल हाईवे सिरसा जा रहा था। भोड़ा होशनाक गांव के पास टैक्टर टकराया रास्ते में फतेहाबाद के गांव भोड़ा होशनाक के पास पहुंचने पर सुबह करीब साढ़े 8 बजे ये हादसा हो गया। साइड से ट्रैक्टर आ रहा था। उसने बचाने की कोशिश की और गाड़ी को घुमाया। मगर ट्रैक्टर चालक ने सीधा उसकी गाड़ी को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा टूटकर अलग हो गया और उसकी गाड़ी साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग से इंजीनियर का बचाव हो गया। किसी को नहीं आई चोट राहत की बात ये हैं कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई। इसे देखते ही देखते राहगीरों व वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की भीड़ लग गई। इसके चलते रोड पर कुछ समय जाम की स्थिति बन गई और बाद में गाड़ी व ट्रैक्टर को हटाने का काम शुरू किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *