Headlines

'युवाओं के लिए काम पहली प्राथमिकता':सीतामढ़ी में रश्मि गौतम बोलीं- स्नातक मतदाता बदलाव चाहते हैं




सीतामढ़ी के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी समर्थित प्रत्याशी डॉ. रश्मि गौतम नामांकन के बाद लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं। दिनभर मतदाताओं से मुलाकात के बाद वह रात में भी गांव-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों की दहलीज पर दस्तक दे रही हैं। इस दौरान वह स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद कर अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान डॉ. रश्मि गौतम ने कहा कि उन्हें मतदाताओं का भरपूर प्यार, सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें अपना समर्थन दिया है, उस भरोसे पर वह पूरी तरह कायम रहने का प्रयास करेंगी। मतदाताओं के बीच दिख रहा बदलाव उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं के बीच बदलाव की चाह साफ दिखाई दे रही है। करीब दो साल पहले भी बदलाव की उम्मीद में लोगों ने अपना निर्णय दिया था, लेकिन उस बदलाव से आज तक सभी लोग संतुष्ट नहीं हैं। अब मतदाता चाहते हैं कि क्षेत्र में फिर बदलाव हो, विकास की गति तेज हो और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने वाला प्रतिनिधि मिले। रश्मि गौतम ने कहा कि तिरहुत के युवाओं की समस्याएं उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। समस्याओं को सदन तक पहुंचाने के लिए करेंगे काम उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं की आवाज को मजबूती से उठाने और क्षेत्र की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने के लिए वह लगातार काम करेंगी। रात में भी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव केवल वोट मांगने का नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को करीब से समझने का भी अवसर है। जनसंपर्क के दौरान उन्हें जिस तरह लोगों का प्यार और सहयोग मिल रहा है, उससे वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे के साथ वह चुनाव मैदान में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *