![]()
कानपुर देहात के लालपुर स्थित अमूल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह टैंकर चालक का शव टैंकर की खिड़की से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान एजाज अहमद (29) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। टैंकर की खिड़की में लटका मिला शव पुलिस के मुताबिक एजाज फैक्ट्री परिसर में टैंकर लेकर आया था। सुबह उसका शव टैंकर की खिड़की से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को देखा और जांच शुरू की।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटो और वीडियो बनाए और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की। मोबाइल और CCTV से खुलेगा मौत का राज पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि घटना से पहले उसकी गतिविधियों और किसी संभावित कारण की जानकारी मिल सके। फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि घटना से पहले टैंकर के आसपास कौन मौजूद था और एजाज की गतिविधियां कैसी थीं। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस ने ग्राम प्रधान के माध्यम से मृतक के परिजनों और टैंकर स्वामी को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन सुल्तानपुर से कानपुर देहात के लिए रवाना हो चुके हैं। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
टैंकर की खिड़की से लटका मिला चालक का शव:अमूल फैक्ट्री में लगाई फांसी, मोबाइल और CCTV खंगाल रही पुलिस
