Headlines

हनुमा विहारी ने सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठाए:कहा- कॉम्प्टीशन के दबाव में असुरक्षित महसूस कर रहे; लखनऊ में 11 रन बनाए




भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने ओपनर संजू सैमसन के फॉर्म की आलोचना की है। उन्होंने सैमसन को मिल रहे लंबे मौके पर भी सवाल उठाया। विहारी ने कहा- ‘सैमसन टीम में कॉम्प्टीशन के दबाव के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ सैमसन मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एशियन गेम्स में 9, 7 और 2 रन बनाए थे। पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए 2 फिफ्टी को छोड़ दें, तो 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद उनकी टी-20 इंटरनेशनल फॉर्म अच्छी नहीं रही है। विहारी ने प्रतिस्पर्धा के दबाव की बात कही खिलाड़ी हनुमा विहारी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा- ‘सैमसन की एक और नाकामी सबसे बड़ा सवाल है। उन्हें कितने लंबे समय तक मौका दिया जा सकता है? मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं और चाहता हूं कि वे खेलें। लेकिन मुझे लगता है कि वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ हनुमा ने कहा- ‘मैंने पहले भी कहा है कि जब सैमसन पर कॉम्प्टीशन का दबाव होता है, तो वे प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसलिए, अगर आपको याद हो, वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड सीरीज में ईशान की वापसी हुई थी, तब सैमसन प्रदर्शन नहीं कर सके थे। अब वैभव उनके पीछे हैं। उन्हें उस दबाव का एहसास हो रहा होगा।” कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। भारत ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। अय्यर ने 42 गेंदों पर अपना पहला टी-20 शतक पूरा किया। यह टी20 फॉर्मेट में किसी भारतीय खिलाड़ी का छठा सबसे तेज शतक है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। ——————————————————————



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *