![]()
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर हाईवे पर खेरो के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। ट्रक को बचाने की कोशिश में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शवों की पहचान प्यार खान (65) और रसीद खान (26) के रूप में हुई, जबकि शरीफ खान (45), शहराज खान (27) और सलमान खान (35) घायल हुए हैं। सभी छतरपुर शहर के नटपुरवा के रहने वाले हैं।
बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे
परिवार के पांचों लोग बकस्वाहा क्षेत्र के पास अपने बीमार रिश्तेदार को देखने शाहगढ़ जा रहे थे। खेरो/अंनगौर के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। मृत प्यार खान और रसीद खान नाना-नाती थे। घायलों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मातगुवां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
ट्रक से बचने की कोशिश में पेड़ से टकराई कार:छतरपुर में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे नाना-नाती की मौत, 3 गंभीर घायल
