Headlines

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत:नई दिल्ली से हरियाणा होकर जाएगी स्पेशल ट्रेन, 9 और 16 अक्टूबर को होगी रवाना




त्योहारी सीजन में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले हरियाणा-पंजाब के श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच ‘आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन’ चलाने का फैसला लिया है। खासकर नवरात्रों के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 04083/04084) दोनों दिशाओं में 2-2 फेरे लगाएगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित (AC) और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन के लाइव स्टेटस और समय-सारणी के किसी भी अपडेट के लिए यात्री NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। जानिए ट्रेन की टाइमिंग और शेड्यूल ट्रेन संख्या 04084 (कटड़ा से नई दिल्ली):



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *