Headlines

मुजफ्फरपुर में चेन झपटकर कटिहार भागे 2 शातिर गिरफ्तार:स्टेशन पर रात बिताते, दिन में करते थे टारगेट; महिला डॉक्टर की छीनी चेन बरामद




मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल परिसर में जूनियर महिला डॉक्टर से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कटिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक से आए थे और 2 अक्टूबर को अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टर को निशाना बनाकर चेन झपटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इनके पास से महिला डॉक्टर से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार यादव और रोहित कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद SKMCH ओपी में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर नगर-2 SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसमें SKMCH ओपी प्रभारी भी शामिल थे। CCTV और तकनीकी इनपुट से कटिहार तक पहुंची पुलिस घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ तकनीकी और मानवीय सूचना जुटाई गई। इसी आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और 7 अक्टूबर को दोनों को कटिहार से गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से छीनी गई सोने की चेन बरामद हुई है। पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। एक जगह 4-5 दिन, फिर दूसरे जिले में वारदात पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी घूम-घूमकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। एक जिले में अधिकतम 4-5 दिन रुकते थे। रात गुजारने के लिए स्टेशन जैसे स्थानों का इस्तेमाल करने और दिन में टारगेट की रेकी कर स्नैचिंग करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दोनों ने मुजफ्फरपुर के अलावा किन-किन जिलों में वारदात की है। रोहित पर कई जिलों में केस, सोनू पर भी चोरी का मामला पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार यादव के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शेरघाटी थाना कांड संख्या 650/23 चोरी, रामपुर थाना कांड संख्या 416/23 धोखाधड़ी, खड़गपुर थाना कांड संख्या 126/26 चोरी, लहरियासराय थाना कांड संख्या 135/19 और 164/19 शस्त्र अधिनियम तथा मधुबनी नगर थाना कांड संख्या 260/14 लूट का मामला शामिल है। वहीं, सोनू कुमार यादव के खिलाफ झंझारपुर थाना में कांड संख्या 115/22 चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं और इनके साथ जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। छिनतई की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *