Headlines

ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं के बीच गभाना थाना प्रभारी निलंबित:विवेचना में लापरवाही और कर्तव्यपालन में शिथिलता पर एसएसपी की कार्रवाई, विभागीय जांच भी शुरू




गभाना क्षेत्र में लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं के बीच विवेचना में लापरवाही और कर्तव्यपालन में शिथिलता पर एसएसपी ने थाना प्रभारी गभाना निरीक्षक मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी मनोज कुमार पर विवेचना में लापरवाही बरतने और कर्तव्यपालन में शिथिलता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की लगातार घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। इसी बीच विवेचनाओं में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
एसएसपी ने सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और मनोयोग से निर्वहन करें तथा जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *