Headlines

अमृतसर में दिनेश बस्सी के परिवार से मिले परगट सिंह:सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पुलिस AAP की कठपुतली; झूठे केस किया दर्ज




पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह ने अमृतसर दौरे के दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष दिनेश बस्सी के घर का दौरा किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। दिनेश बस्सी को आज दो दिन बाद कोर्ट में पेश किया गया था ओर एक दिन का और रिमांड लिया गया। दिनेश बस्सी ने पेशी के दौरान कहा कि मेरा पासपोर्ट ऑलरेडी कोर्ट में सबमिट था मैं कहीं बाहर नहीं जा रहा था। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इसका जवाब देंगे। पत्रकारों से बात करते हुए परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है और पुलिस सत्ताधारी पार्टी की कठपुतली बन गई है। परगट सिंह ने कहा कि पुलिस का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि वे दबाव में बेकसूर लोगों के खिलाफ फर्जी मामले न बनाएं। डीजीपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उन्होंने डीजीपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परगट सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी दिनेश बस्सी और उनके परिवार के साथ खड़ी है और इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी व राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी। कई और नेता भी पहुंचे दिनेश बस्सी के घर पंजाब प्रधान के साथ साथ दिनेश बस्सी के परिवार से मिलने पहुंचे पंजाब प्रधान परगट सिंह पंजाब कार्यकारी प्रधान डॉ. राज कुमार, कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला, पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी, जुगल किशोर शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *