हिमाचल में दो दिन बारिश का अलर्ट:कांगड़ा में रातभर बरसे बादल, बिजली गुल, 8 जिलों पर खतरे की घंटी; लैंडस्लाइड का डर




हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) शिमला केंद्र ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही कई जिलों के लिए भारी वर्षा का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (17 जुलाई) और 18 जुलाई को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 19 से 21 जुलाई के बीच प्रदेश के कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं कांगड़ा में गुरूवार देर रात से बारिश का दौर जारी है। इस कारण शहर में बिजली गुल है। नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ने की आशंका मंडी, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा और हमीरपुर सहित कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में चट्टानें गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ने की आशंका है। अनावश्यक यात्रा से बचें लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन और संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड इस बीच, प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से हल्की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को ऊना 38 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि मंडी में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने किसानों, बागवानों और आम लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *