Headlines

मऊगंज में गिट्टी का अवैध परिवहन करते ट्रिपर-डंपर जब्त:खनिज विभाग की जांच के दौरान पकड़ाए दोनों वाहन; दस्तावेज और अनुमति की जांच जारी




मऊगंज में गुरुवार शाम खनिज विभाग ने गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रिपर और एक डंपर जब्त किया। दोनों वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर की गई। जांच के दौरान पकड़े गए दोनों वाहन खनिज विभाग की टीम ने मऊगंज क्षेत्र में वाहनों की जांच की। इस दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन करते ट्रिपर और डंपर पकड़े गए। दोनों वाहनों को मौके पर जब्त कर लिया गया। मऊगंज थाना और क्रेशर प्लांट में खड़े कराए जब्त ट्रिपर को मऊगंज थाना और डंपर को हर्रहा क्रेशर प्लांट में खड़ा कराया गया है। वाहन मालिकों और संचालकों के खिलाफ अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। दस्तावेज और अनुमति की जांच जारी खनिज विभाग वाहन से जुड़े दस्तावेजों और परिवहन की अनुमति की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश कलेक्टर संजय कुमार जैन ने खनिज विभाग को अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार अवैध दोहन रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *