Headlines

कल्याणपुर में महिला की मौत का मामला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि, सर की दो हड्डियां टूटने से कोमा में चली गई थी




कानपुर के कल्याणपुर के आवास विकास-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास बुधवार रात सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की मौत की वजह सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के बाद कोमा में जाने से हुई थी। उसके माथे के बाईं ओर चोट का निशान भी मिला है। पोस्टमार्टम में महिला के शरीर में अल्कोहल की मौजूदगी की भी पुष्टि हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के सिर में चोट कैसे लगी और वह कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन से कम्युनिटी सेंटर तक कैसे पहुंची। पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… दरअसल, बुधवार रात आवास विकास-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए। तलाशी के दौरान उसके पास मिले बैग से आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, चार डेबिट कार्ड और रावतपुर से कन्नौज की रोडवेज बस का टिकट मिला था। आधार कार्ड पर जानकीपुरम, लखनऊ का पता दर्ज था। बुधवार देर रात को हुई थी महिला की शिनाख्त बुधवार देर रात बर्रा के जरौली निवासी प्रखर सिंह ने शव की पहचान अपनी (50 )वर्षीय मां कंचन सिंह के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रखर ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी मां मूलरूप से कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के पचौर गांव के रहने वाले हैं। उसके पिता प्रहलाद सिंह की वर्ष 2012 में सड़क हादसे में मौत मौत हो चुकी है। प्रखर मथुरा के जीएलए कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। राशन कार्ड सही कराने कन्नौज गई थीं कंचन बेटे प्रखर के मुताबिक बुधवार सुबह कंचन सिंह राशन कार्ड में सुधार कराने के लिए कन्नौज गई थीं। परिवार पहले लखनऊ के जानकीपुरम में रहता था, इसलिए उनका आधार कार्ड भी वहीं के पते पर बना हुआ था। कन्नौज से लौटने के दौरान वह कल्याणपुर पहुंचीं। बाद में उनकी हालत बिगड़ने की बात सामने आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *