Headlines

Hisar Chhavi Sardana HPSC Success


हिसार में रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी मनाते हुए छवि सरदाना और परिजन।

हिसार के डोगरान मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय छवि सरदाना ने हरियाणा लोकसेवा आयोग (HPSC) में पांचवीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनने का मुकाम हासिल किया है। वीरवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सरदाना परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छवि ने 385.8 अंक प्राप्त

.

छवि के पिता चिराग सरदाना पिछले 20 वर्षों से प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं, जबकि मां सुमन सरदाना गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि रिजल्ट की जानकारी मिलते ही उन्होंने ऑनलाइन परिणाम देखा तो बेटी का प्रदेश में पांचवीं रैंक देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि बचपन से ही छवि पढ़ाई को लेकर मेहनती रही और दिन-रात की मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया है।

हिसार में रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी मनाते हुए छवि सरदाना और परिजन।

हिसार में रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी मनाते हुए छवि सरदाना और परिजन।

पिछले साल पूरी की एलएलबी की पढ़ाई

छवि ने पिछले वर्ष नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद करीब एक साल से वह यूपीएससी, पीसीएस और एचसीएस की तैयारी कर रही थी। इसके लिए उसने चंडीगढ़ और दिल्ली से कोचिंग भी ली। पिता ने बताया कि पीसीएस और यूपीएससी के प्री-एग्जाम में भी छवि सफल हो चुकी है और दोनों के मेंस का परिणाम अभी आना बाकी है।

छवि के छोटे भाई हार्दिक सरदाना गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहे हैं। बेटी की सफलता की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार और परिचितों ने छवि को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *