Headlines

छात्रा की संदिग्ध मौत, दोस्त ने चाकू मारना कबूला:बहन सहित दोनों युवक बनाते रहे कहानी, क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया




इंदौर के एमआईजी इलाके में 19 वर्षीय स्कूली छात्रा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान उसके हार्ट पर नुकीली वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने छात्रा के दोस्त अभिषेक निवासी कुलकर्णी का भट्ठा को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने छात्रा पर चाकू से वार करने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। मामले की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस छात्रा की बहन और उसके दोस्त से भी पूछताछ कर रही है। विवाद के बाद चाकू से किया वार एमआईजी पुलिस के मुताबिक मृतका वैष्णवी (19) पुत्री रमेश सेन, जगजीवन राम नगर में अपनी बहन कृष्णा, छोटे भाई और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसका परिवार मूल रूप से गंगापुर, राजस्थान का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसकी मां और छोटा भाई राजस्थान चले गए थे। इसके बाद वैष्णवी और उसकी बहन ही घर पर थीं। पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वैष्णवी से उसका करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। बुधवार को वह वैष्णवी से मिलने पहुंचा। दोनों के बीच विवाद हुआ और अभिषेक वहां से चला गया। इसके बाद वैष्णवी और उसकी बहन उसके खिलाफ शिकायत करने थाने जाने लगीं। पुलिस के मुताबिक रास्ते में अभिषेक ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद कृष्णा के दोस्त निखील ने मोबाइल पर बात कर दोनों को गौरी नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां अभिषेक और वैष्णवी के बीच फिर कहासुनी हुई। अभिषेक ने बताया कि उसने वैष्णवी को डराने के लिए चाकू से वार किया, जो उसके सीने में लगा। घायल वैष्णवी को पहले अस्पताल, फिर सीएचएल ले गए चाकू लगने के बाद तीनों घबरा गए। पुलिस के मुताबिक अभिषेक ने वैष्णवी के जख्म पर हल्दी लगाई। इसके बाद तीनों उसे लेकर पहले वर्मा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे सीएचएल अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस को गुमराह करने की कहानी बनाई पुलिस के अनुसार शुरुआत में घटना को अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की गई थी। कृष्णा और उसके दोस्त निखील ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी बनाई थी। बाद में अभिषेक के सरेंडर करने के बाद पूछताछ में घटनाक्रम सामने आया। पुलिस अब कृष्णा और निखील से भी पूछताछ कर रही है कि घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी क्यों और कैसे बनाई गई। पुलिस अभिषेक के बयान के अलावा अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि कर रही है। पिता की पहले ही हो चुकी है मौत वैष्णवी के पिता रमेश सेन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार मूल रूप से गंगापुर, राजस्थान का रहने वाला है। मां और छोटा भाई कुछ दिन पहले राजस्थान गए थे, जबकि दोनों बहनें इंदौर में रह रही थीं। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *