रेवाड़ी में टीबी सेंटर की फॉल सीलिंग गिरी, VIDEO:CSR स्कीम के तहत 5 साल हुआ था काम; कुर्सियों छोड़ भागें कर्मचारी




रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के टीबी सेंटर में लगी फॉल सीसिंग बरसात के बाद अचानक गिर गई। हादसा उस समय हुआ जब कमरे में बैठकर कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक हुए हादसे से कर्मचरियों में हड़कंप मच गया और सभी बाहर की तरफ दौड़े। यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने अधिकतर फाल सीलिंग को अपने हाथों से निकाल दिया। बताया जाता है, कि करीब 5 साल पहले एक कंपनी ने सीएसआर स्कीम के तहत टीबी सेंटर में फॉल सीलिंग और अन्य काम करवाए थे। टीन शेड कवर करने को लगाई जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के एक कोने पर सीएमओ ऑफिस और दूसरे पर टीबी सेंटर बना हुआ है। टीबी सेंटर में करीब 5 साल पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी ने टीबी सेंटर में मरम्मत और सौंदर्यकरण का काम करवाया था। इसी दौरान कंपनी ने सेंटर में लगे टीन शेड के नीचे फॉल सीलिंग करवाई थी। सीटें छोड़कर खड़े हुए कर्मी जानकारी के अनुसार बरसात का पानी टीन शेड के नीचे लगी फॉल सीलिंग तक पहुंच गया। जब कर्मचारी कमरे में बैठकर अपना रूटीन का काम निपटा रहे थे, उसी दौरान उसका कुछ हिस्सा अचानक से हवा में उड़ते हुए नीचे गिरना शुरू हो गया। जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी अपनी सीटों से खड़े होकर भागने लगे। जब फाल सीलिंग गिरनी बंद हुई तो कर्मचारियों ने अधिकतर फॉल सीलिंग को अपने हाथों से हटा दिया। पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि कंपनी ने काम करवाया था। टीन शेड के नीचे लगी फॉल सीलिंग गिरने की सूचना मिली थी। इससे वहां कर्मचारियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। यह बिल्डिंग सीएमओ ऑफिस के अंडर आती है, अस्पताल के नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *